कटनी नगर निगम बजट 2026-27: 617 करोड़ का प्लान, 89 लाख का अनुमानित लाभ, विकास पर बड़ा फोकस

Shailendra Tiwari
0
ब्रेकिंग न्यूज:-  कटनी नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 617.05 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें 89.38 लाख रुपये के लाभ का अनुमान लगाया गया है। यह बजट आंशिक संशोधन के साथ सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में शहर के विकास, अधोसंरचना, जल आपूर्ति और राजस्व बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।।
...more
कटनी नगर निगम बजट 2026-27
कटनी नगर निगम बजट 2026-27
HIGHLIGHTS
  1. 617 करोड़ का बजट पेश: 89 लाख का अनुमानित लाभ
  2. अमृत योजना पर जोर: जल और सीवरेज के लिए 131 करोड़
  3. सड़क और अधोसंरचना: करोड़ों का बड़ा निवेश
  4. राजस्व बढ़ाने की योजना: संपत्ति नीलामी और योजनाओं से आय

📰 कटनी नगर निगम बजट 2026-27: पूरी जानकारी?


1. बजट का वित्तीय ढांचा

नगर निगम द्वारा प्रस्तुत बजट को चार भागों में विभाजित किया गया है—राजस्व आय, राजस्व व्यय, पूंजीगत प्राप्ति और पूंजीगत व्यय

  • कुल अनुमानित आय: 617.05 करोड़ रुपये
  • कुल अनुमानित व्यय: 616.16 करोड़ रुपये
  • अनुमानित लाभ: 89.38 लाख रुपये


👉 राजस्व स्थिति:

  • राजस्व आय: 166.85 करोड़
  • राजस्व व्यय: 153.77 करोड़
  • बचत: 13.08 करोड़ रुपये


👉 पूंजीगत स्थिति:

  • पूंजीगत प्राप्ति: 450.20 करोड़
  • पूंजीगत व्यय: 462.39 करोड़
  • घाटा: 12.18 करोड़ रुपये


2. अधोसंरचना और विकास पर बड़ा फोकस

इस बजट में शहर के विकास के लिए कई बड़े प्रावधान किए गए हैं:
  • अमृत योजना (1.0 और 2.0): 131.20 करोड़
  • जल आपूर्ति: 52 करोड़
  • सीवरेज: 36 करोड़

सड़क निर्माण:

सड़क निर्माण और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में इस बार बजट  में लगभग 50 करोड़ रुपए केके बजट देखा गया है जो निम्नवत बांटा गया  है - 
  • डामरीकरण: 15 करोड़
  • सीमेंट सड़क: 14 करोड़
  • नाली निर्माण: 11 करोड़
  • मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना: 8 करोड़

3. शिक्षा, खेल और शहर की सुविधाएं: Live Update

बजट  2026-27 में शिक्षा  और खेल विकाश में इस बार बजट का अहम हिस्सा देखा गया है जिसे नीचे दिया गया है:
  • स्कूल सुधार के लिए: 6.50 करोड़
  • खेल मैदान विकास: 2.50 करोड़
  • खेल प्रतियोगिताएं: 1 करोड़
  • मल्टीलेवल पार्किंग: 2 करोड़
  • प्रवेश द्वार निर्माण: 3 करोड़

4. पर्यावरण और विशेष योजनाएं:

नगर निगम ने बजट 2026-27 में पर्यावरण और विशेष  योजनाओं में सौर ऊर्जा पर अधिक बल दिया है, चलिए देखते है लिस्ट : 
  • सौर ऊर्जा: 3 करोड़
  • जल संरक्षण: 1 करोड़
  • गरीब कल्याण: 5 करोड़
  • पार्क, जिम, स्विमिंग पूल: 2.50 करोड़

5. आय बढ़ाने की रणनीति:

नगर निगम ने आय बढ़ाने के लिए कई स्रोत तय किए हैं:
  • कॉम्प्लेक्स और भूखंड नीलामी: 40 करोड़
  • प्रधानमंत्री आवास योजना से आय: 50 करोड़
  • ट्रांसपोर्ट नगर प्रीमियम: 12 करोड़
इन सभी स्त्रोतों  से नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने का सोचा है.

6. प्रशासनिक और स्थापना खर्च:

प्रशासनिक और स्थापना खर्च में लगभग  75 करोड़ + का बजटीय निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार है - 
  • कर्मचारियों के वेतन और भत्ते: 55.93 करोड़
  • प्रशासनिक खर्च (बिजली, ईंधन आदि): 19.09 करोड़


📌 निष्कर्ष: 

"कटनी नगर निगम का बजट 2026-27 शहर के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अधोसंरचना, जल प्रबंधन, शिक्षा और राजस्व वृद्धि पर फोकस यह दिखाता है कि आने वाले समय में शहर में तेज विकास देखने को मिल सकता है।"


यह भी पढ़ें-  कटनी निगम परिषद बैठक पर संकट: महापौर सहित कई सदस्य अनुपस्थित, बजट अटका


यह भी पढ़ें-  कटनी में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करहिया कला में छापेमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार


यह भी पढ़ें-  कटनी में बड़ा बवाल! 1 मई को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान, भीम आर्मी सड़क पर उतरेगी



Labels/Tags:  Hindi NewsKatni News, MP Budget News, Nagar Nigam Budget 2026, Urban Development, Infrastructure News, Local News, Government Budget, Smart City, Breaking NewsAMRUT Scheme.


© 2026-2027 Vande Prime | All Rights Reserved.

 


Disclaimer:  इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी लेख और समाचार विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक जानकारियों एवं सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तैयार किए जाते हैं। हम सामग्री की सटीकता, निष्पक्षता और अद्यतनता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं। फिर भी, किसी भी जानकारी पर अंतिम निर्णय लेने से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञों से पुष्टि करना उचित रहेगा। वेबसाइट पर दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। इस सामग्री के उपयोग से उत्पन्न किसी भी प्रकार की त्रुटि, हानि या असुविधा के लिए Vande Prime जिम्मेदार नहीं होगा।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank You For Commets. The Vande Prime Team Member Replying you Shortly.

Have a Nice Day

एक टिप्पणी भेजें (0)

Vande Prime ®

Vande Prime – देश, दुनिया और योजनाओं से जुड़ी सटीक और उपयोगी जानकारी।
To Top