कटनी में बड़ा छापा: होटल राघव रीजेंसी में मिला एक्सपायरी खाना, मिनरल वाटर प्लांट के मानकों में भारी चूक

Shailendra Tiwari
0
​क्या हम होटलों में खाना नहीं, 'बीमारी' खा रहे हैं? कटनी के रसूखदार होटलों पर कलेक्टर का चाबुक। राघव रीजेंसी में मिला सालों पुराना सामान, मिनरल वाटर फैक्ट्री पर भी गिरी गाज। शहर के नामी और रसूखदार प्रतिष्ठान किस तरह चंद पैसों के लिए आम जनता की जिंदगी से जुआ खेल रहे हैं, इसकी खौफनाक तस्वीर जिला प्रशासन की छापेमारी में सामने आई है। कलेक्टर आशिष तिवारी के कड़े निर्देश मिलते ही जब राजस्व और खाद्य विभाग की टीम चाका और जुहला बायपास पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।।

...more

कलेक्टर के निर्देश पर कटनी के राघव रीजेंसी होटल और इच्छा मिनरल वाटर फैक्ट्री पर छापा। एक्सपायरी सामान जब्त, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर बड़ी कार्रवाई।
कटनी में बड़ा छापा


HIGHLIGHTS
  1. ​रोहित की अधूरी कहानी: पीरबाबा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने 27 साल के युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत।
  2. ​बुजबुजा में मातम: अज्ञात बाइक सवार की लापरवाही ने पूनम की जान ली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
  3. ​घायलों की चीखें: रीठी और विजयराघवगढ़ में भी हुए भीषण हादसे, कई लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे।

​1. होटल राघव रीजेंसी: किचन या बीमारी का घर?           

​जुहला बायपास स्थित होटल राघव रीजेंसी में जब टीम ने स्टोर रूम का दरवाजा खोला, तो वहां 'मौत का सामान' सजा मिला। अधिकारियों को वहां सालों पुराना एक्सपायरी डालडा, पिज्जा बेस, साबूदाना और ओरिगैनो मिला।

  • ​खौफनाक सच: आशंका है कि इसी सड़े-गले सामान से ग्राहकों के लिए पकवान तैयार किए जा रहे थे।
  • नमूने जब्त: पनीर और नूडल्स के सैंपल लेकर भोपाल लैब भेजे गए हैं।


​2. 'इच्छा' मिनरल: मानकों की उड़ाई जा रही थीं धज्जियां

​चाका बायपास स्थित इच्छा मिनरल फैक्ट्री में भी भारी अनियमितताएं मिलीं। 'इच्छा' और 'एक्वा लाइन' ब्रांड के नाम पर जो पानी आप पी रहे हैं, उसकी गुणवत्ता पर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

​न तो वहां पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था थी और न ही पानी भरने वाले कर्मचारियों का कोई मेडिकल सर्टिफिकेट।


​3. ​रसूखदारों पर नोटिस का वार

​प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत दोनों संस्थानों को नोटिस थमा दिया है।


प्रशासन का संदेश:​  "यह कार्रवाई केवल चेतावनी नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद अगर मिलावट या गंदगी की पुष्टि होती है, तो इन संस्थानों को सील करने जैसी कठोर कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।"


यह भी पढ़ें- कटनी में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत, प्रशासन के सुरक्षा दावों की खुली पोल


यह भी पढ़ें-  कटनी स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस से 5 पेटी अमानक पानी जब्त, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नाकाम


यह भी पढ़ें-  Apple 50th Anniversary Sale: iPhone 17 Pro Max और iPad पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट!









Labels/Tags:  Katni News, Food Safety Raid, Collector Katni, Raghav Regency, Mineral Water News, Administrative Action.





© 2025-2026 Vande Prime | All Rights Reserved.


Disclaimerकृपया इस समाचार को स्वयं भी सत्यापित करें। यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है। इसकी पूर्ण सटीकता का दावा वंदे प्राइम (Vande Prime) नहीं करता।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank You For Commets. The Vande Prime Team Member Replying you Shortly.

Have a Nice Day

एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love For

Sahi aur nishpaksh news ke liye Vande Prime ko chunne ke liye Shukriya! ❤
To Top